विष्णुगढ़ | विष्णुगढ़ गोमिया मार्ग स्थित ग्रहमुर्गी के पास सड़क के किनारे ट्रेंच से बरामद नरकंकाल को लेकर विष्णुगढ़ थाना में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रांची भेज दिया है। इस संबंध में विष्णुगढ़ थाना कांड संख्या 101/2018 धारा 302, 201/34 के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।