विष्णुगढ़ | विष्णुगढ़ पुलिस ने विष्णुगढ़ गोमिया मार्ग स्थित ग्रहमुर्गी के पास एक ट्रेंच से नरकंकाल बरामद किया है। उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। नर कंकाल युवक का बताया जा रहा है। उसका शरीर का अधिकांश भाग जंगली जानवर नोचकर खा चुका है। देर शाम होने की वजह से नरकंकाल को रविवार को उठाया जाएगा। इस संबंध में इंस्पेक्टर बिरजू गंझू ने जानकारी देते हुए बताया कि शव को 10 दिन पूर्व कहीं से ला कर उसका पैर बांध कर ट्रेंच में फेंक दिया गया है। युवक जींस पैंट पहना हुआ है।