पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाइक की डिक्की से 20 हजार की चोरी

बाइक की डिक्की से 20 हजार की चोरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भलुआ गांव निवासी किटी महतो के मोटरसाइकिल की डिक्की से चोरों ने गुरुवार को बीस हजार रुपए उड़ा लिया। जानकारी के मुताबिक वह अपनी मोटरसाइकिल से प|ी सोभिया देवी के साथ विष्णुगढ़ एसबीआई पैसा निकालने आया। बैंक से बीस हजार रुपए निकाल कर वह डिक्की में रखा। इसके बाद मोबाइल रिचार्ज कराने के लिए अखाड़ा चौक आया। जहां मोटरसाइकिल खड़ा कर रिचार्ज कराने लगा। इसी बीच चोरों ने डिक्की तोड़ कर रुपए उड़ा ले भागे। इसके पूर्व भी विष्णुगढ़ से 50 हजार तथा एक लाख 35 हजार रुपए की चोरी मोटरसाइकिल का डिक्की तोड़ कर हो चुकी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

खबरें और भी हैं...