डोभा में डूबने से मौत, मुआवजा की मांग
विष्णुगढ़ | बलक्मका में डोभा में डूबने से राम प्रसाद रविदास (40) की मौत घटना स्थल पर हो गई। बताया जाता है कि वह घर से स्नान करने गया था। स्नान करने के क्रम में वह डूब गया। जहां उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों के प्रयास से डोभा से उसे निकाला गया। इस संबंध में चानो पंचायत के पूर्व मुखिया डूमरचंद महतो ने मृतक के आश्रितों को मुआवजा देने की मांग सीओ से किया है।