बनासो में गुरुवार की रात चोरों ने नीलकंठ पांडेय के घर का ताला तोड़कर लगभग एक लाख का जेवरात चोरी कर लिया। पांडेय ने बताया कि हर दिन की तरह पुराने घर में ताला लगा कर नया घर में सभी परिवार सोने चले जाते थे।
बगल के घर में रहने वाले मेरा छोटा भाई का परिवार भी अपने मायके चली गई थी। मौका का फायदा उठाकर चोरों ने पीछे की तरफ से दरवाजा तोड़कर कर घर के अंदर घुसे और अलमीरा एवं बक्सा का ताला तोड़कर कर उसमें रखा सोने का चेन तथा चांदी के पायल ले गए। इसके बाद बगल के घर से मेरा भाई का भी ताला तोड़कर आभूषण ले गए। जाते वक्त दो बक्सा एवं एक अटैची खेत में जाकर टटोला लेकिन कपड़ा रहने के कारण सभी छोड़ कर फरार हो गए। हालांकि उसी घर में रह रहे मंझला भाई के परिवार छत पर सोया था। उन्हें देर रात पता चला तो अपने भाई को बताया। इस संबंध में थाना को सूचना दी गई। इंसपेक्टर बिरजू गंझू घटना स्थल पर पहुंचे एवं जायजा लिया। समाचार लिखे जाने तक एफआईआर नहीं हुआ था।
वहीं नवादा टोला पांडेडीह में भी गुरुवार की रात चोरों ने खेमलाल मिस्त्री के घर से 21000 नगदी एवं जेवरात चुरा लिया। इस संबंध में थाने को दी गई आवेदन में भुक्तभोगी ने कहा है कि गुरुवार की रात 10 बजे दरवाजा की कुंडी लगाकर सभी परिवार छत पर सो गए। जब चार बजे सुबह देखा कि सभी दरवाजे के ताले टूटे हुए हैं। बक्सा से आधा किलो चांदी का हंसुली, चंद्रहार 15 पीस एवं चांदी के बने कई आभूषण गायब हैं। कुछ स्टील का बर्तन तथा 21 हजार रुपए नगद भी गायब पाया गया। इस संबंध में विष्णुगढ़ थाना में मामला दर्ज किया गया है।