पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कालाबाजारी के लिए रखा 30 बोरा चावल, 2800 लीटर केरोसिन जब्त

कालाबाजारी के लिए रखा 30 बोरा चावल, 2800 लीटर केरोसिन जब्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विष्णुगढ़.़ करंज मोड़ के पास विष्णुगढ पुलिस ने शुक्रवार की सुबह छापेमारी कर रवि साव के घर से कालाबाजारी के लिए रखे 14 ड्राम में भरा (2800) सौ लीटर केरोसिन एवं तीस बोरा चावल को जप्त किया है। इस संबंध में पुलिस इंस्पेक्टर बिरजू गंझू ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एफसीआई गोदाम से ला कर चावल एवं केरोसिन रखा गया है और गाड़ी से बाहर भेजने की तैयारी हो रही है। सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। इसमें 30 ड्राम में भरा 2800 लीटर केरोसिन एवं तीस बोरा चावल जप्त किया गया। उन्होंने कहा कि गोदाम के मेनेजर एवं स्थानीय डीलर की मिली भगत से काला बाजारी हो रही है। उन्होंने कहा कि रवि साव को नामजद अभियुक्त एवं अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।

खबरें और भी हैं...