जन समस्याओं पर भाकपा माले ने दिया धरना
प्रखंड मुख्यालय के प्रांगण में भाकपा माले ने एक दिवसीय धरना दिया। धरना की अध्यक्षता भाकपा माले के नेता शेख तैयब किया जबकि संचालन भोला सिंह ने किया। इस मौके पर शेख तैयब ने संबोधित करते हुए कहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल है।
बिजली दर वृद्धि की जा रही है लेकिन सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं। धरना के समापन पर राज्यपाल के नाम बीडीओ विष्णुगढ़ को स्मार पत्र सौंपा गया। सौंपे गए मांग पत्र में बिजली में बढ़ोतरी को वापस लिया जाए, पेयजल की समुचित व्यवस्था करने, प्रखंड एवं अंचल के द्वारा भ्रष्टाचार की खुली छूट को तत्काल बंद करने, राशन कार्ड में छूटे नाम को शीघ्र जोड़ने, पारा शिक्षक, आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका एवं रसोईया की मांगों पर अविलंब पहल करने समेत 12 मांगें शामिल हैं। मौके पर घनश्याम पाठक, मौजीलाल, कलाम अंसारी, मुनेश्वर यादव, महेश यादव, दुलारचंद प्रसाद, टहल महतो, रामचंद्र सिंह, भगवान रविदास, मनोज प्रसाद, अर्जुन प्रसाद, जोगिंदर दास, जागेशवर महतो, गुलाब, बृजमोहन, जमुना प्रसाद, सीताराम यादव, भुनेश्वर महतो एवं गुलाब महतो आदि उपस्थित थे।