पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विष्णुगढ़ : पूजा में उमड़ी महिलाओं की भीड़

विष्णुगढ़ : पूजा में उमड़ी महिलाओं की भीड़

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विष्णुगढ़ | प्रखंड में वट सावित्री पूजा में सुहागन महिलाओं की काफी भीड़ उमड़ी। विष्णुगढ़ प्रखंड के सुहागिनों ने विभिन्न बट वृक्षों के नीचे जाकर पूजा अर्चना की एवं फेरे लगाएं। मंदिरों व पेड़ों के नीचे पुरोहितों द्वारा सावित्री एवं सत्यवान की कथा सुनाई गई। सुहागन महिलाओं ने कथा का श्रवण कर भगवान से पति की लंबी उम्र की कामना की। इस प्रकार प्रखंड के बनासो, विष्णुगढ़, सारुकुदर, आंचलजामो, चानो, गोविंदपुर, गालोबार समेत कई जगहों में वट सावित्री का पूजा किया गया।

खबरें और भी हैं...