विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के नरकी में सड़क दुर्घटना में विष्णुगढ़ थाना के चौकीदार मेघन महतो ग्राम नरकी घायल हो गया। वह सड़क पर पैदल चल रहा था, इसी बीच अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों के सहयोग से उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया।