4 लाभुकों को पशु चिकित्सा पदाधिकारी ने दी बकरी
विष्णुगढ़ | विष्णुगढ़ प्रखंड मुख्यालय स्थित पशु चिकित्सा भवन के प्रांगण में बुधवार को बकरा विकास योजना के अंतर्गत चार लाभुकों के बीच बकरा एवं बकरी पालन करने के लिए वितरण किया किया गया। इस मौके पर पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नकुल मोदी ने बकरी पालन एवं रख रखाव के संबंध में कई महत्वपूर्ण जानकारी दी। मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित प्रमुख अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि सरकार की इस तरह का योजना से गरीब तबके के लोगों को काफी लाभ हो सकता है। यह एक जीविकोपार्जन का अच्छा रास्ता है। जिन्हें बकरा बकरी पालन के लिए दिया गया।