लड़कियों में संजना और लड़कों में विकास टॉपर
प्रखंड अंतर्गत लालगढ़ पंचायत मुख्यालय स्थित व आदर्श मिडिल स्कूल के रूप में स्थापित राजकीय मध्य विद्यालय के पहली से सातवीं कक्षा तक के लगभग 300 बच्चों को वार्षिक परीक्षाफल घोषित होने के बाद उन्हें प्रगति पत्र दिया गया। साथ ही सभी स्कूली बच्चों को मौजूदा प्रावधान के आलोक में उन्हें अगली कक्षा में पहले ही प्रोन्नति दे दी गयी है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनोद पांडेय की अध्यक्षता में विद्यालय प्रशाल में आयोजित हुई संक्षिप्त आयोजन में सभी कक्षा की छात्राओं को बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित लालगढ़ पंचायत की मुखिया अनीता देवी, विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता धर्मेंद्र चौधरी, उपमुखिया जितेंद्र चौधरी ने वार्षिक परीक्षाफल प्रगति प्रतिवेदन का वितरण करने के साथ ही उनका हौसला अफजाई भी किया। साथ ही विद्यालय की होनहार व टॉपर बालक वर्ग में विकास कुमार तथा बालिका वर्ग की टॉपर व उदीयमान छात्रा संजना कुमारी की उनकी विशिष्ट सफलता पर सराहना की गयी।
इस अवसर पर विद्यालय के एचएम विनोद पांडेय ने अभिभावकों से शहरी चकाचौंध व निजी शिक्षण संस्थान के प्रचार से हटकर बच्चों को हर प्रकार से बच्चों की पढ़ाई में मिल रही सरकारी सहयोग को अपनाकर उन्हें पास रखकर सरकारी विद्यालय में अध्यापन कराने का सुझाव व आग्रह किया। रिपोर्ट कार्ड वितरण व छात्राओं के प्रोत्साहन में विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक हरिशंकर मिश्र, परमेश्वर सिंह, अखिलेश्वर प्रसाद सिंह, मंजू देवी तथा सहयोगी शिक्षक अभिमन्यु चौधरी, इंद्रजीत कुमार, श्रीकांत ओझा के अलावा एसएमसी अध्यक्ष शकुंतला देवी व सदस्य पार्वती देवी, संयोजिका गीता देवी ने हाथ बंटाए। मौके पर बुजुर्ग अभिभावक रामलखन साहू, रामाशीष चौधरी, सुषमा देवी रंभा देवी, रविंद्र चौधरी विनोद कुमार आदि उपस्थित थे।
आदर्श मिडिल स्कूल के रूप में स्थापित राजकीय मध्य विद्यालय के पहली से सातवीं कक्षा का रिजल्ट घाेषित
उत्तीर्ण छात्राओं को रिपोर्ट कार्ड वितरण करती मुखिया, हेडमास्टर व अन्य।