संपदा अधिकारी राय समेत छह से अधिक अफसरों का तबादला
बिश्रामपुर| एसईसीएल कोयला मुख्यालय बिलासपुर से जारी ताजा स्थानांतरण आदेश में खनन व सर्वे विभाग में कार्यरत आधा दर्जन अधिकारियों के पदस्थापना स्थलों को बदलते हुए उन्हें नए जगहों पर पदस्थ किया गया है, जिसमें अमेरा सहक्षेत्र के पूर्व प्रबंधक विद्यासागर चौबे का विश्रामपुर से भटगांव पदस्थ किया गया है।
वहीं बिश्रामपुर क्षेत्र में संपदा न्यायालय का काम देख रहे योगेश्वर राय को बैकुंठपुर भेजे गए हैं। अमेरा खदान के मैनेजर मंगल राम को हटा उन्हें भटगांव भेजा गया है। भटगांव में पदस्थ हरप्रसाद सूर्यवंशी अमेरा खदान के नए मैनेजर नियुक्त किए गए हैं। वही श्रम विभाग में पदस्थ एरिया ऑफिसर गणेश प्रसाद गुप्ता को सोहागपुर व सोहागपुर में पदस्थ कामता प्रसाद निगम को तबादले के बाद विश्रामपुर स्थानांतरित कर दिया गया है।