पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भारत ही नहीं विश्व की महानतम विभूति हैं बाबा साहब : चंद्रवंशी

भारत ही नहीं विश्व की महानतम विभूति हैं बाबा साहब : चंद्रवंशी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सूबे के स्वास्थ्यमंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर केंद्र सरकार द्वारा शुरू किये गए ग्राम स्वराज योजना की शुरुआत की। कार्यक्रम की शुरुआत में मंत्री चंद्रवंशी ने जिला प्रतिनिधि रामचंद्र यादव व जिला परिषद सदस्य विजय रविदास के साथ संयुक्त तौर पर बाबा साहब की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। प्रारंभ में बाबा साहब की जयंती पर केंद्र सरकार द्वारा शुरू किये जा रहे ग्राम स्वराज योजना के तहत चयनित गुरी ग्राम में दर्जनभर महत्वाकांक्षी योजनाओं के क्रियान्वयन की मंत्री चंद्रवंशी ने औपचारिक शुरुआत की।

इस मौके पर विद्युत विभाग के एसई एससी पाल ने प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना व उजाला योजना की जानकारी दी। जबकि बीडीओ सह सीओ विनय कुमार ने बीडीओ सह सीओ विनय कुमार ने भी पीएम उज्जवला योजना , जीवन ज्योति योजना आदि कई केंद्र सरकार द्वारा जनसामान्य के हित में संचालित योजनाओं के फायदे की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सूबे के 252 गांव में से पलामू जिला के दलित बाहुल्य 70 गांव को ग्राम स्वराज योजना के तहत सर्वागींण उन्नति के लिए केंद्र व राज्य सरकार ने प्राथमिकता देकर चयन किया है। इस मौके पर जिप विजय रविदास, मुखिया घुरा राम, पंसस गुड्डु उर्फ ओम प्रकाश पांडेय व संचालन कर्त्ता नंददेव यादव आदि ने बाबा साहब के बारे में विचार व्यक्त किए। वहीं बीटीएम अभिनव प्रकाश, पंचायत सचिव नंद किशोर तिवारी, मनोज मिश्रा डीलर सहित बड़ी संख्या में पंचायतवासी महिला-पुरुष उपस्थित थे।

विश्रामपुर में बाबा साहब की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित करते मंत्री चंद्रवंशी।

खबरें और भी हैं...