पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

लालगढ़ विकास समिति का गठन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विश्रामपुर में विकास समिति के गठन में शामिल ग्रामीण महिलाएं।

भास्कर न्यूज | विश्रामपुर

पंचायत में विकास समिति के गठन में मुखिया के खुले विरोध के दो दिन बाद राजकीय मध्य विद्यालय लालगढ़ में पंचायत सचिव सुकन चौधरी व प्रखंड समन्यवक अनंत कुमार की मौजूदगी में 11 सदस्यीय ग्राम विकास समिति का औपचारिक रूप से गठन किया गया। इसमें गांव के बुजुर्ग, मानिंद व युवा समुदाय के महिला-पुरुष सहित स्वयंसेवक भी उपस्थित थे। बीडीओ सह सीओ विनय कुमार के निर्देश पर गठित ग्राम विकास समिति के अध्‍यक्ष पद पर मत विभाजन से निर्मला देवी को चुना गया। पूर्व मुखिया व चिकित्सक डॉ अखिलेश कुमार साहू की अध्यक्षता में हुई समिति गठन की प्रक्रिया व नियम को चयन पूर्व सभी उपस्थित ग्रामीण को पढ़कर सुनाया गया। इसके बाद हुए चुनाव में सचिव पद पर रामाशीष साहू तथा कोषाध्यक्ष पद पर सूरजमल राम को चुना गया। इसके बाद प्रावधान के आलोक में समिति के आठ महिला-पुरुष सदस्य का आम सहमति से चुना गया।

खबरें और भी हैं...