पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लोगों को नशा मुक्ति का दिलाया गया संकल्प

लोगों को नशा मुक्ति का दिलाया गया संकल्प

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस ने बाबासाहब की जयंती पर दलित बस्तियों में नशामुक्ति जागरूकता अभियान की शुरूआत की। थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार ने नशे की जकड़न में फंसे वार्ड 17 की महादलित बस्ती भुइयांटोली के ग्रामीणों को नशामुक्ति का संकल्प दिलाया।

शुरुआत डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण के साथ की गई। थाना प्रभारी ने कहा कि डॉ. . भीमराव अंबेडकर की संघर्ष भरी जीवन यात्रा सभी के लिए अनुकरणीय है। बाबा साहब ने देश को विश्व का सबसे महान संविधान दिया। जिसके तहत सभी देशवासियों को एक समान अधिकार मिला। उन्होंने संविधान में दलितों के उत्थान हेतु अलग से कई अधिकार दिए। कुमार ने ग्रामीणों से बच्चों को प्रतिदिन स्कूल भेजने का आग्रह करते हुए कहा कि बगैर शिक्षा के समाज का विकास संभव नहीं है। शिक्षित होकर ही मानव समाज आगे बढ़ सकेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि बाबा साहब नशा-पान के सख्त विरोधी थे। उन्होंने बस्ती की महिलाओं को आगे आकर नशे की जकड़न से बस्ती को मुक्त कराने के लिए बीड़ा उठाने का आव्हान किया।

ग्रामीणों को नशा मुक्ति का संकल्प दिलाते हुए कहा कि स्वावलंबी बने और परिवार व समाज की भलाई हेतु मिलजुल कर अच्छा काम करें। मौके पर वरिष्ठ नगर पार्षद पूनम देवी, एएसआई जितेंद्र सिंह, सोना देवी, प्रभा देवी, विजय पेंटर, भरदुल राम, बिनोद चंद्रवंशी, लोहा सिंह सहित कई लोग भी मौजूद थे। नशामुक्ति अभियान आगे भी क्रमिक रूप से अन्य प्रभावित मलिन बस्तियों में चलता रहेगा।

खबरें और भी हैं...