पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाबा साहब के आदर्श के पालन का लिया संकल्प

बाबा साहब के आदर्श के पालन का लिया संकल्प

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विश्रामपुर | प्रखंड व नगर भाजपा मंडल ने रविवार को अलग-अलग दो स्थानों पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाकर उनके पद चिन्हों पर चलने का कार्यकर्ताओं ने सामूहिक संकल्प लिया। नगर मंडल भाजपा ने मंडल अध्‍यक्ष सीताराम आर्य की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बाबा साहब की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भीमराव अंबेडकर दलितों के मसीहा थे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को बाबा साहब के पद चिन्हों चलने तथा उनके आदर्शों के पालन करने का संकल्प दिलाया। पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं में शिवशंकर चंद्रवंशी, गिरधारी साव, राजेंद्र गुप्ता, दुर्गावती देवी,संजय ठाकुर, अमित कुमार, राजकुमार गुप्ता आदि शामिल है। उधर ग्रामीण मंडल भाजपा के अध्‍यक्ष कृष्ण मुरारी सिंह की अध्यक्षता में लालगढ़ पंचायत में बाबा साहब की जयंती श्रद्धापूर्वक मनायी गयी। इसमें 50 से अधिक पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए।

खबरें और भी हैं...