पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आजसू के केंद्रीय सचिव की दादी का निधन

आजसू के केंद्रीय सचिव की दादी का निधन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारियातू | आजसू के केंद्रीय सचिव सह पतंजलि योगपीठ के लातेहार जिला प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह जीवन की दादी इंद्रमणि मसोमात (107) का निधन सोमवार की रात हो गया। बारियातू प्रखंड के गोनियां पंचायत अंतर्गत विश्रामपुर पैतृक आवास में निधन होने की खबर सुनकर कई गणमान्य लोग उपस्थित हुए। इंद्रमणि के पति का निधन 30 वर्ष पूर्व ही हो चुका है। वे अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके निधन पर शोक व्यक्त करनेवालों में आजसू के कृष्णा मिश्रा, संतोष राणा, विनोद राणा, श्रवण उरांव, संतोष प्रसाद, अरूण कुमार, जागेश्वर उरांव सहित अन्य लोग शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...