पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सतीश अध्यक्ष और अनिल बने महामंत्री

सतीश अध्यक्ष और अनिल बने महामंत्री

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विश्रामपुर | नप अंतर्गत सबसे बड़ा कस्बा रेहला में रविवार को बैठक आयोजित कर केशरवानी वैश्य सभा का विधिवत गठन किया गया। इसमें सतीश केशरी (कल्लू जी)को अध्‍यक्ष तथा अनिल कुमार केशरी (बबलू) को महामंत्री चुना गया। वहीं बिनोद केशरी को उपाध्यक्ष, दिलीप केशरी को मंत्री व अजय कुमार केशरी को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेवारी मिली है। पहली बार यहां हुआ केशरवानी वैश्य सभा के गठन में अधिकांश नगर परिक्षेत्र के केशरवानी परिवार के सदस्य उपस्थित थे। इसके गठन को लेकर केशरवानी वैश्य सभा के गढ़वा जिला अध्‍यक्ष संतोष कुमार केशरी बतौर मुख्य अतिथि, महामंत्री अरविंद केशरी, चयन प्रमुख प्रदीप केशरी, ओमप्रकाश केशरी, राजेश केशरी, प्रमोद केशरी आदि पदाधिकारी बतौर पर्यवेक्षक उपस्थित थे। वही स्थानीय केशरी समाज के बद्री प्रसाद केशरी, रामप्रकाश केशरी, राजू केशरी, उपेंद्र केशरी, केदार प्रसाद केशरी, मुन्ना केशरी, राजू केशरी, राजेंद्र केशरी, राकेश केशरी, लड्डू अजय, संतोष केशरी सहित लगभग सभी युवा सदस्य उपस्थित थे। आम सहमति से इसमें तय हुआ कि नवगठित कार्यकारिणी केशरवानी वैश्य समाज के बेहतरी के लिए पूरे मनयोग से काम करेंगे। साथ ही समाज में आम-आवाम की भलाई के लिए नवगठित संगठन सचेष्ट रहेगा।

खबरें और भी हैं...