पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आवास अधूरेे, पंचायत सचिव और मुखिया को बीडीओ ने खूब फटकारा

आवास अधूरेे, पंचायत सचिव और मुखिया को बीडीओ ने खूब फटकारा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रखंड अंतर्गत दस में से लगभग आधा पंचायत में गरीब बीपीएलधारी को पक्का आशियाना दिलाने की मुहिम के लिए लाभुकों को आवंटित प्रधानमंत्री ग्रामीण ग्रामीण आवास निर्माण पूर्ण होने में अनावश्यक देरी पर बीडीओ विनय कुमार ने संबंधित पंचायत सचिव के विरुद्ध कड़े अनुशासनात्मक कदम उठाने का निर्णय लिया है। उन्होंने वित्तीय वर्ष 16-17 से लेकर 17-18 व 18-19 में आवास निर्माण में सुस्त चाल के कारण बहुतों का आवास अबतक अधूरा रहने पर पंचायत सचिव को कड़ी फटकार लगायी।

इनमें अद्यतन आवास निर्माण की समीक्षा में पाया कि वित्तीय वर्ष 16-17 में बघमनवा, गुरी व भंडार पंचायत में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास निर्माण की स्थिति असंतोषजनक है। उन्होंने संबंधित मुखिया व पंचायत सचिव से लक्षित आवास में से कई गरीब लाभुक के आवास अबतक पूर्ण नहीं पर कारण पृच्छा की है। वहीं वित्तीय वर्ष 17-18 में पीएमएजी आवास को बघमनवा, घासीदाग, गुरी व केतातकला में निर्माण की लचर हालत व अधूरी स्थिति पर कड़ा एतराज जताया है। उन्होंने संबंधित पंचायत सचिव पर विभागीय कार्रवाई के साथ ही लाभुकों की गलती पाए जाने पर उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किये जाने के निर्देश दिए। वहीं मौजूदा वित्तीय वर्ष 18-19 में बहुत से आवास निर्माण के लिए स्वीकृत लाभुकों के अबतक निबंधित नहीं किये जाने पर कड़ा रुख अपनाते हुए एक सप्ताह के भीतर शत-प्रतिशत लाभुकों के निबंधन नहीं होने पर संबंधित पंचायत सचिव की सेवा-पुस्तिका में प्रतिकूल टिप्पणी कर उनके विरुद्ध प्रपत्र क गठित करने का फरमान समीक्षा बैठक में पंचायतकर्मियों को बीडीओ विनय कुमार ने सुनाया।

पीएमजीए की पंचायत सचिव के साथ समीक्षा बैठक करते बीडीओ।

खबरें और भी हैं...