पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बीटीटी के अाश्रित को नौकरी नहीं देने पर होगा आंदोलन

बीटीटी के अाश्रित को नौकरी नहीं देने पर होगा आंदोलन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विश्रामपुर | नप मुख्यालय स्थित सरकारी अस्पताल में प्रखंड प्रशिक्षक दल सदस्य के मुखिया रामेश्वर केशरी की हत्या में शामिल लोगों की गिरफ्तारी की मांग के साथ ही आश्रिता को नौकरी सहित अन्य मुआवजा की मांग को लेकर कांग्रेस, झामुमो व आप पार्टी ने चरणबद्ध आंदोलन का अल्टीमेटम दिया है। झामुमो केंद्रीय समिति के अल्पसंख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष व पूर्व विस प्रत्याशी ने हत्यारे को कड़ी सजा दिलाने की मांग के साथ ही आश्रिता को जीवन -यापन की नौकरी दिलाने के लिए जिला प्रशासन से मांग की है। वहीं प्रखंड कांग्रेस अध्‍यक्ष रामचंद्र दीक्षित व युवा नेता मनु पांडेय ने हत्या के अभियुक्तों के विरुद्ध त्वरित कदम उठाकर उन्हें गिरफ्तार करने व आश्रित परिजन को दस लाख की मुआवजा की मांग की है। उधर आप पार्टी के क्षेत्रीय प्रमुख हर्षधर दुबे ने भी जिला के डीसी व एसपी से इस अत्यंत नाजुक मसले में संलिप्त दोषियों के विरुद्ध क़ानूनी कदम उठाने तथा आश्रिता की मुआवजा की मांग उठाई है।

खबरें और भी हैं...