पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पलामू के कराटेकारों ने पांच पदक जीते

पलामू के कराटेकारों ने पांच पदक जीते

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्कूली बाल कराटेकारों ने उत्तराखंड में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता में अपने चुस्त व फुर्तीले तथा दमदार फाइट से पांच पदक जीतकर जिला का नाम रोशन किया है।

देहरादून के प्रेमनगर शहर में 12-13 मई को आयोजित 14 वें राष्ट्रीय रेबुकान कराटे चैंपियनशिप प्रतिस्पर्धा में सनातन विद्या निकेतन, रेहला के लिटिल मास्टर के नाम से जाने जाना वाला उदीयमान नन्हा मास्टर अमन प्रताप सिंह ने चमकदार प्रदर्शन से निर्णायकों को हतप्रभ कर अपने जिला व शिक्षण संस्थान का गौरव बढ़ाते हुए अपने कराटे टीम के लिए पहला सोने का तमग़ा हासिल किया। इसके बाद दो दिनों तक चले कराटे प्रतियोगिता में मेदिनीनगर के संत मरियम स्कूल के चार बाल कराटेकारों ने दो गोल्ड व इतना ही ब्राउंज मेडल जीतकर झारखंड प्रदेश के मेडल टैली में अपने जिला का मान बढ़ाया।

गौरतलब है कि इस राष्ट्रीयस्तर के प्रतियोगिता में 20 प्रान्तों की कराटे टीम ने हिस्सा लिया था। पलामू के ओर से पदक जीतने वाली स्कूली कराटेकारों की टीम का नेतृत्व मुख्य कराटे प्रशिक्षक सिहान संतोष कुमार ने किया। संत मरियम स्कूल की जस्सी सिंह व सीमा कुमारी ने गोल्ड पदक जीते। वहीं इसी विद्यालय के शोरपा राज व अविनाश सिंह को ब्राउंज मेडल पर कब्जा जमाया।

खबरें और भी हैं...