पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • निर्धारित जगह से हटकर बालू का हो रहा था उठाव, ठेकेदार को फटकारा

निर्धारित जगह से हटकर बालू का हो रहा था उठाव, ठेकेदार को फटकारा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेहला स्थित कोयल नदी बालू घाट पर सोमवार शाम को अवैध तौर पर बालू का उठाव के बाद ठेकेदार को चेतावनी दी गई। सीओ विनय कुमार ने कहा कि और उनका लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा की जाएगी। इससे पहले सीओ के नेतृत्व में औचक निरीक्षण किया।

यहां नदी घाट से बालू उठाव व प्रेषण में लगातार जिला मुख्यालय व स्थानीय अंचलाधिकारी को मिल रही थी। सीओ के साथ रेहला थाना की थाना प्रभारी नूतन मोदी व सअनि राकेश पांडेय मौजूद थे। सीओ ने कोयल नदी बालू घाट पर निर्धारित सीमा रेखा से बाहर ट्रैक्टर द्वारा धड़ल्ले से बालू भरकर घाट पर बने डंपिंग यार्ड में बालू अनलोड करते पाए। उन्होंने कहा कि लगातार चेतावनी के बावजूद संवेदक शिव प्रसाद व उनके प्रतिनिधियों द्वारा निर्धारित बालू क्षेत्र से बालू उठाव हो रहा है। यह अत्यंत गंभीर मामला तथा बंदोबस्ती करार के प्रतिकूल है। इसलिए बंदोबस्तधारी के विरुद्ध जिला प्रशासन को क़ानूनी कार्रवाई हेतु अनुशंसा करेंगे। इधर अचानक संध्या समय हुई छापेमारी से बालूघाट पर अफरा-तफरी मच गयी। बड़ी संख्या में घाट में बालू उठा रहे ट्रैक्टर चालान होने के डर से खाली लेकर ही निकल भागे।

रेहला स्थित कोयल नदी बालू घाट पर छापेमारी अभियान चलाते सीओ व पुलिस अधिकारी।

खबरें और भी हैं...