दो करोड़ की सिंचाई-सामुदायिक भवन योजना की रखी आधारशिला
अनावरण करते भाजपा नेता डॉ. मुन्ना चंद्रवंशी व मंत्री के जिला प्रतिनिधि।
भास्कर न्यूज | विश्रामपुर
प्रदेश भाजपा नेता डॉ. ईश्वर सागर चंद्रवंशी और मंत्री प्रतिनिधि रामचंद्र यादव ने विश्रामपुर और पांडू प्रखंड के आधा दर्जन गांव में दो करोड़ की लागत से स्वीकृत सिंचाई योजना, सामुदायिक भवन, श्मशान घाट, छठ घाट आदि की आधारशिला रखी। मौके पर विधायक प्रतिनिधि इदरीश हवारी समेत कई जनप्रतिनिधि और भाजपा संगठन शामिल थे। भाजपा नेता डॉ. चंद्रवंशी ने पांडु के लेदुका और विश्रामपुर के कोसियार गांव में 50 लाख की लागत से सिंचाई योजना , विश्रामपुर में छठ घाट, श्मशान घाट, सामुदायिक भवन समेत कई विवाह मंडप की भी आधारशिला रखी। चंद्रवंशी ने कहा कि विश्रामपुर विधान सभा क्षेत्र में सिंचाई, सड़क, शिक्षा, चिकित्सा और बिजली के क्षेत्रों में कई उल्लेखनीय कार्य हो रहा है। जिसका लाभ भी यहां के लोग लाभान्वित हो रहे हैं।
डॉ. चंद्रवंशी ने कहा कि समाज के अंतिम और वंचित लोगों का विकास ही भाजपा सरकार का संकल्प है। विभिन्न जगहों पर आयोजित सभा में वार्ड पार्षद सुनील चौधरी, मुन्ना गुप्ता, कुंदन कुमार चंद्रवंशी, संतोष केशरी, संजय साव सहित कई लोग उपस्थित थे।