पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पायलट प्रोजेक्ट के रूप में नवाजपुर गांव में चलेगी गोबरधन स्कीम

पायलट प्रोजेक्ट के रूप में नवाजपुर गांव में चलेगी गोबरधन स्कीम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकार की ओर से ग्रामीण एरिया में बदलाव के लिए गोबरधन योजना शुरू की जा रही है। शुरुआती चरण में इस योजना के तहत हर जिले से एक-एक गांव का चयन पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर किया जा रहा है। इसका उद्देश्य ग्रामीण एरिया में रोजगार व नई-नई तकनीक की मदद से व्यापार को बढ़ावा देना है। पायलट प्रोजेक्ट के लिए जिले से खिजराबाद एरिया की नवाजपुर ग्राम पंचायत का चयन किया गया है। इस योजना से गांवों में रोजगार के रास्ते खुलेंगे और व्यापार भी बढ़ेगा। फिलहाल पायलट प्रोजेक्ट के तहत गांव में गोबरधन योजना चलेगी। इसका आंकलन करने के बाद ही शेष गांवों में इसे शुरु किया जाएगा। गोबरधन स्कीम के तहत बायोगैस तैयार करने पर जोर रहेगा। क्योंकि बायोगैस के मामले में भारत की स्थिति बेहतर है। इसलिए ही केंद्र सरकार बायोगैस पर जोर दे रही है। इससे बिजली पैदा करना भी उद्देश्य है।

स्कीम उद्देश्य ग्रामीण एरिया में रोजगार व नई-नई तकनीक की मदद से व्यापार को बढ़ावा देना है

सरकार द्वारा गांवों में बायो गैस व पशुपालन को बढ़ावा देने पर जोर, गांवों में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चलेगी योजना

खबरें और भी हैं...