डिटेक्टिव स्टाफ ने दो युवक को कमानीदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। इंचार्ज जयपाल आर्य ने बताया कि पुराना हमीदा निवासी आरीफ उर्फ गोला सांगीपुर नाका के नजदीक कमानीदार चाकू लेकर घूम रहा था। इससे पहले किसी वारदात को अंजाम देता एसआई विजय कुमार, एएसआई चरणजीत, सिपाही शीश पाल व संजू ने उसे पकड़ लिया। वहीं हमीदा के ही सलमान को उन्हेड़ी मोड के नजदीक से चाकू के साथ काबू किया गया है।