मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों की तरह अब दैनिक ट्रेनों में भी मिनी पैंट्री की सुविधा मिलेगी। इसकी शुरूआत जून माह से गरीब रथ ट्रेन में की जा रही है, जहां यात्रियों को रेडी-टू-ईट सेवा के तहत खाद्य व पेय पदार्थ उपलब्ध कराए जाएंगे। रेलवे की तरफ से आदेश मिलते ही आईआरसीटीसी ने ट्रेनों में पैंट्रीकार लगाने की तैयारी शुरू कर दी है।
अब गरीब रथ ट्रेन सहित दैनिक ट्रेनों में भी पैंट्री की सुविधा शुरू होने जा रही है। इसमें परंपरागत रोटी, सब्जी, चावल व दाल के बजाए हवाई जहाज की तर्ज पर सीमित मात्रा में उच्च गुणवत्तायुक्त व स्वादिष्ट भोजन देने की योजना है।