एनएचएम कर्मी और स्वास्थ्य विभाग एक बार फिर आमने-सामने हो गया है। मांगें न मानने पर एनएचएम कर्मियों ने विरोध में उतरने का ऐलान कर दिया है। जिससे लेकर सीएमओ डॉ. कुलदीप सिंह को ज्ञापन भी दिया। हरियाणा एनएचएम कर्मचारी संघ के स्टेट वाइस प्रेजीडेंट विजय कांबोज ने कहा कि संघ के पदाधिकारियों ने फैसला लिया है कि मांगों को लेकर कर्मचारी 22 मई को काले बिल्ले लगाकर काम करेंगे। जबकि 23 मई को काम का बहिष्कार किया जाएगा, सिर्फ एमरजेंसी सेवाएं ही दी जाएंगी। उनका कहना है कि अगर फिर भी सरकार नहीं जागी तो 31 मई से कर्मी दो दिन की हड़ताल पर जाएंगे। इस दौरान जो भी काम प्रभावित होंगे, इसकी जिम्मेदारी सरकार और स्वास्थ्य विभाग की होगी। इसलिए फिर से दोबारा आंदोलन करने का फैसला लिया गया है।