पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जितेंद्र मार्केट के पास फिर हुआ सफाई को लेकर टकराव, 13वें िदन भी जारी हड़ताल

जितेंद्र मार्केट के पास फिर हुआ सफाई को लेकर टकराव, 13वें िदन भी जारी हड़ताल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 13 वें दिन में प्रवेश कर गई। सोमवार को एक बार कई हड़ताली कर्मचारियों ने जितेंद्र मार्केट के पास सफाई कार्य में बाधा पहुंचाने की कोशिश की। यहां जेसीबी को रोकने का प्रयास किया गया। हालांकि आग्रह के बाद कर्मचारी पीछे हट गए। उधर इनेलो ने भी अब हड़ताली कर्मचारियों को समर्थन देने का ऐलान कर दिया। खुद पूर्व विधायक दिलबाग सिंह व पूर्व विधायक ईश्वर सिंह पलाका कर्मचारियों के बीच में पहुंचे थे।

कमानी चौंक पर चला स्वच्छता अभियान : उधर एक सोच नई सोच संस्था द्वारा न्यू रामा कृष्णा पब्लिक स्कूल मायापुरी में स्वच्छ भारत अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था के संस्थापक शशि गुप्ता ने बताया पीएम नरेंद्र मोदी के सपने को साकार करने के मकसद से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर निगम चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर अनिल नैन ने यहां मुख्यातिथि की भूमिका निभाई। इसके बाद नैन ने छात्रों के साथ कमानी चौक पर स्वच्छता अभियान चलाया। आम जनता और सभी सामाजिक संस्थाओं को सप्ताह में एक दिन सभी पार्क, चौक, स्कूल व अस्पताल के रख-रखाव की जिम्मेदारी भी लेने का आग्रह किया है। इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसिपल मुकेश दाबड़ा, एसआई प्रदीप कौशिक, एसआई सौरव कम्बोज व स्वच्छ भारत मिशन के सिटी टीम लीडर मंगलेश भी मौजूद थीं।

यमुनानगर | पूर्व विधायक दिलबाग सिंह कर्मचारियों को संबोधित करते।

सरकार आई तो हर मांग होगी पूरी

पूर्व विधायक दिलबाग सिंह ने हड़ताली कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर उनकी सरकार सत्ता में आई तो कर्मचारियों की हर मांग पूरी होगी। उन्होंने कहा कि चुनाव पास आते ही भाजपा वेंटिलेटर पर पहुंच गई है। क्योंकि झूठे वायदे कर भाजपा सत्ता में आई थी। कोई वायदा पूरा न कर पाने की वजह से हर वर्ग सड़कों पर उतरकर विरोध कर रहा है।

खबरें और भी हैं...