सड़क पार कर रहे युवक को कार ने मारी टक्कर, मौत
यमुनानगर |अम्बाला रोड पर गांव भंभौली के पास कार चालक ने सड़क पार कर रहे युवक को टक्कर मार दी। हादसे में घायल व्यक्ति की अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। गांव पिरथी का माजरा निवासी अजय कुमार ने थाना छप्पर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रविवार रात अपने भाई राजीव के साथ भंभौली जा रहा था। भंभौली के निकट जब वे हाईवे पार कर रहे थे तो अम्बाला की तरफ से आई एक कार ने राजीव को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद कार चालक वहां से फरार हो गया।