यमुनानगर | शिवनगर में पानी सप्लाई की किल्लत को लेकर लोग परेशान हैं। वे कई बार जलापूर्ति विभाग के अधिकारियों को शिकायत दे चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। शिवनगर निवासी गुरनाम सिंह, मोहन, मेहर सिंह, ओंकार और अन्य ने बताया कि शिव नगर रेलवे फाटक के पास के घरों में पानी सप्लाई नहीं हो रही। जिस वजह से लोगों को दूर-दराज से पानी लेकर आना पड़ता है। लोग यहां पर नया नलकूप लगाने के कुछ दिनों पहले विभाग के एसडीओ से मिले थे, लेकिन एसडीओ ने जमीन उपलब्ध न होने की बात कहकर मामले को टाल दिया। अब लोगांे ने डीसी से मिलकर यहां नलकूप लगवाने की मांग की है ताकि लोगों को पानी की समस्या न हो।