पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रक्तदान क्षेत्र में योगदान देने वाली श्री ब्लड डोनर्स एंड वेलफेयर फाउंडेशन को मिला सम्मान

रक्तदान क्षेत्र में योगदान देने वाली श्री ब्लड डोनर्स एंड वेलफेयर फाउंडेशन को मिला सम्मान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यमुनानगर | एकम न्यास संस्था की ओर से अम्बाला शहर में आयोजित राष्ट्रीय रक्तदाता व समाजसेवक सम्मान समारोह में श्री ब्लड डोनर्स एंड वेलफेयर फाउंडेशन संस्था को भी रक्तदान में अहम भूमिका निभाने पर सम्मानित किया गया है। खन्ना पैलेस में हुए समारोह में संस्था की ओर से प्रधान संजीव मेहता, कृष्णा सैनी ने ये सम्मान हासिल किया। इस दौरान भिन्न-भिन्न राज्यों से आए 530 रक्त सेवकों व डॉक्टरों व सामाजिक संस्थाओं को भी सम्मानित किया गया। समारोह में डॉ जयदेव (चेयरमैन रोटरी कैंसर व सामान्य अस्पताल) विनोद अग्रवाल , नरेश अग्रवाल, बलबीर गुप्ता व सोनू सेठी मौजूद थे। मेहता ने बताया कि श्री ब्लड डोनर्स के रक्तदाता समय-समय पर अस्पताल में रक्तदान कर मानवता की सेवा करते हैं। थैलीसीमिया से पीड़ित बच्चों के लिए संस्था की तरफ से रक्तदान शिविरों का भी आयोजन किया जाता है।

खबरें और भी हैं...