पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गांवों में बेटियों वाले परिवारों को अपने साथ जोड़ेगी ओनली डॉटर्स पेरेंट्स एसोसिएशन

गांवों में बेटियों वाले परिवारों को अपने साथ जोड़ेगी ओनली डॉटर्स पेरेंट्स एसोसिएशन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यमुनानगर | ओनली डॉटर्स पेरेंट्स एसोसिएशन ने शहर से गांव की ओर रुख करते हुए ग्रामीण अंचल के उन परिवारों को भी अपने साथ जोड़ने का बीड़ा उठाया है। जिनके पास केवल बेटियां हैं। इस कड़ी में साेमवार काे ओनली डॉटर्स पेरेंट्स एसोसिएशन द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अटावा में सिर्फ बेटियों वाले परिवारों में जागरुकता लाने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ऐसे परिवारों की लड़कियों को स्कूल बैग भी वितरित किए गए। साथ-साथ स्कूल की बारहवीं की परीक्षा में टॉपर रही पूजा, एकता और श्वेता को भी विशेष रुप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अटावा के राजकीय स्कूल के प्रधानाचार्य देवराज शर्मा, भगवान दास, वीरेंद्र चानना और हरीश धवन भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रधान ब्रह्म दत्त शर्मा द्वारा की गई। उन्होंने बताया कि 20 सितम्बर 2015 को गठित इस एसोसिएशन में वे परिवार शामिल हैं जिनके पास सिर्फ बेटियां हैं। अब तक इस एसोसिएशन से 250 से अधिक परिवार जुड़ चुके हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण अंचल में लड़कियों के प्रति सोच में बदलाव लाना है| इस दौरान खेमलाल सैनी, विजय व दीपक वर्मा मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...