मानकपुर में गेहूं की फसल के अवशेष में लगाई आग पड़ोसी किसान के खेत तक जा पहुंच गई। इससे उसके पॉपुलर के पेड़ चपेट में आ गए। पॉपुलर उत्पादक किसान का कहना है कि इससे उसका लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। जिसे लेकर किसान ने छछरौली पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
गांव ढाकवाला निवासी रिषीपाल ने बताया कि उसकी दस एकड़ जमीन मानकपुर रकबे में पड़ती है। उस जमीन में उन्होंने पॉपुलर उगाया हुआ है। ये पेड़ करीब पांच साल के हो चुके हैं। जोकि लगभग तैयार हो चुके थे। पड़ोसी किसान बलबीर ने अपने खेतों में गेहूं की फसल उगाई हुई थी। जोकि उसने कंबाइन से कटवाई थी। उसके जो अवशेष बचे थे, उनमेें उसने आग लगा दी। देखते ही देखते आग भड़क गई और उसके पॉपुलर के पेड़ चपेट में में आ गए। आग से उसके 210 पॉपुलर के पेड़ जल गए हैं। उसने इस बारे में बलबीर से बात की तो उसने संतोषजनक जवाब नहीं दिया इसलिए िफर शिकायत पुलिस को दी गई।
बिलासपुर | आग लगने से खेतों में पॉपुलर को दिखाता दंपत्ति।