पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इनेलो बसपा गठबंधन ने प्रदेश के बदले सियासी समीकरण : दिलबाग

इनेलो-बसपा गठबंधन ने प्रदेश के बदले सियासी समीकरण : दिलबाग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इनेलो के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह ने कहा कि इनेलो-बसपा गठबंधन के बाद प्रदेश में सियासी समीकरण पूरी तरह बदल चुके हैं। अब दोनों पार्टियों की सरकार राज्य में बननी तय है। उन्होंने कहा कि भाजपा हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है। इसलिए जनता प्रदेश की सत्ता इनेलो-बसपा गठबंधन को सौंपने के लिए तैयार है।

दिलबाग सिंह देर रात बैंक कॉलोनी के संत रविदास मंदिर में आयोजित परिवार मिलन समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान कांग्रेस के युवा नेता विक्की बांगड़ ने भी साथियों समेत इनेलो में शामिल होने का ऐलान कर दिया। यहां पहुंचने पर पूर्व विधायक दिलबाग सिंह, पूर्व विधायक ईश्वर पलाका व इनेलो नेता राजकुमार बुबका व नसीम खान ने उन्हें हरी-नीली पगड़ियां पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इनेलो को जनता की बुनियादी समस्याएं उठाने वाले युवाओं की बेहद जरूरत है। विक्की बांगड़ का पार्टी में आने पर स्वागत करते हुए दिलबाग सिंह ने कहा कि उन्हें पूरा सम्मान दिया जाएगा। मौके पर हरविंद्र सिंह, मशरूफ खान, ललित प्रधान, चमनलाल, रोशनलाल, नेत्रपाल, राम सिंह व लिची पंडित मौजूद थे।

यमुनानगर | जनसभा को संबोिधत करते पूर्व विधायक दिलबाग सिंह।

खबरें और भी हैं...