गुलमोहर एकेडमी की ओर से एक दिवसीय गतिविधि दिवस मनाया गया। कार्यक्रम कार्यक्रम का शुभारंभ टैलेंट शो से किया गया। जिसमें सहज एवं गुरु शनि ने पजल गेम्स का बेहतरीन प्रदर्शन किया। चक्षु, अहाना जैन, गौरी बंसल, सरगम, हरीश भाटिया एवं अश्विनी ने पंजाबी गीतों पर प्रतिभा दिखाई। नन्ही छात्रा प्रतिष्ठा ने ट्रैफिक लाइट कविता द्वारा यातायात के नियमों की जानकारी दी एवं गोल्ड मेडल जीता। निहार की प्रेरणादायक कहानी सुनकर सब भाव विभोर हो गए। हिमांशु ने ज्ञानवर्धक प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया। पेरेंट्स में से मिस्टर रवि चोपड़ा ने बच्चों के लिए फन गेम्स का आयोजन किया जिसमें परिणाम प्रथम रहा।