पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दहेज हत्या के आरोपी सास ससुर की गिरफ्तारी न होने पर प्रदर्शन, एक सप्ताह का अल्टीमेटम

दहेज हत्या के आरोपी सास-ससुर की गिरफ्तारी न होने पर प्रदर्शन, एक सप्ताह का अल्टीमेटम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
11 मई को गांव तेजली में सुमन की हुई थी मौत, पति गिरफ्तार

एसपी ने डीएसपी को दिए मामले की जांच के आदेश

भास्कर न्यूज | यमुनानगर

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या करने के आरोपी सास-ससुर की गिरफ्तारी न होने पर मृतका के मायके वालों ने लघु सचिवालय में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद एसपी को शिकायत देकर आरोपी सास-ससुर की गिरफ्तारी की मांग की। एसपी ने इस मामले में डीएसपी को जांच के आदेश दिए हैं। वहीं मृतका के परिजनों ने एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया है। उनका कहना है कि अगर पुलिस ने सास-ससुर को गिरफ्तार नहीं किया तो उन्हें दोबारा से इसी तरह विरोध में उतरा पड़ेगा। गांव गधौली निवासी अजय ने बताया कि उसकी बहन सुमन की शादी 5 मार्च 2018 को तेजली निवासी रवि के साथ हुई थी। शादी में उन्होंने अल्टो कार और तीन लाख रुपए नकद दिए थे। रवि इससे खुश नहीं था। वह होंडा सिटी कार और दस लाख रुपए नकद चाहता था। शादी के बाद जब उसकी बहन घर आई तो उसने बताया था कि रवि नशा करता है और उसके साथ मारपीट करता है। बहन के यह बताने पर उन्होंने रवि, उसके पिता बलदेव और उसकी मां को बुलाकर समझाया भी था। 30 अप्रैल को रवि अपनी मां के साथ उनके घर पर आया था और सुमन को वापस ले गया था। लेकिन इसके बावजूद वे लोग सुमन को तंग करते थे। 11 मई को उसकी बहन की हत्या कर दी गई। हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया गया। पुलिस ने पति रवि समेत सास संदीप कौर और ससुर बलदेव पर केस दर्ज कर लिया था, लेकिन अभी तक सिर्फ रवि को ही गिरफ्तार गया है, सास-ससुर की गिरफ्तार नहीं की गई। मृतका के पिता सूबे सिंह ने कहा कि पुलिस उन्हें बचाने का प्रयास कर रही है। आरोपी उन्हें बार-बार धमकियां दे रहे हैं कि अगर केस वापस नहीं लिया तो अंजाम ठीक नहीं होगा।

खबरें और भी हैं...