यमुनानगर | लाल बहादुर शास्त्री महिला आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल की ओर से सोमवार को मुगलवाली गांव में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। प्रिंसिपल एवं अधीक्षक डॉ. ज्योतिर्मयी महापात्र व डॉ. रविंदर कुमार काम्बोज भूतपूर्व जिला आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी की अगुवाई में आयोजित शिविर में 115 मरीजों का जांच की गई और उन्हें निशुल्क औषधियां दी गयीं। अस्पताल के चेयरमैन डॉ.महेंद्र अग्रवाल ने कहा कि वृद्ध पुरूषों एवं असहाय गरीब महिलाओं के लिए सुबह का नाश्ता, दोपहर का भोजन, रात्रि का खाना एवं रात्रि में ठहरने की व्यवस्था अस्पताल प्रबंधन समिति की ओर से निशुल्क की जाती है। डॉ. तंडूप, डॉ.अंशुल, डॉ.अल्केश (नेत्ररोग) ने भी रोगियों की जांच की। मौके पर गांव के सरपंच चौ. रामपाल, चौ.सोमनाथ, देवव्रत शर्मा, चेतना, रजनी रानी, मनप्रीत कौर, सुरेन्द्र, धर्मपाल, जसबीर व पम्मी मौजूद थे।