हरियाणा शिक्षा बोर्ड का दसवीं का रिजल्ट सोमवार को जारी हो गया। इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी।
ओवरऑल 48.05 प्रतिशत लड़कियां पास हुई, तो 36.96 प्रतिशत लड़के पास हुए। जबकि प्रदेश का रिजल्ट 51.15 प्रतिशत रहा। अधिकतर स्कूलों में भी लड़कियां ही टॉपर रही।
आदर्श विद्या मंदिर स्कूल का परीक्षा परिणाम रहा अच्छा : आदर्श विद्या मंदिर स्कूल का परीक्षा परिणाम बहुत शानदार रहा। 91 प्रतिशत अंक के साथ शुभम स्कूल में प्रथम रहा। मुख्यध्यापक धर्मपाल कंबोज ने बताया कि गौरव कंबोज ने 89.6 प्रतिशत, निहाल ने 82.2 प्रतिशत अश्वनी ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
सरस्वती विद्या मंदिर का रिजल्ट रहा शत प्रतिशत : सरस्वती विद्या मंदिर का रिजल्ट भी शत प्रतिशत रहा।
शिवम ने 91.2 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल टॉप किया। सूरज ने 90.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान पाया और प्रीति 88.2 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही। प्रधानाचार्य घनश्याम दास गर्ग ने मेधावियों को बधाई दी।
हाफिजपुर का रिजल्ट रहा शानदार : रादौर | भिवानी बोर्ड द्वारा सोमवार को घोषित दसवीं के परीक्षा परिणामों में एमडीवीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल हाफिजपुर का परीक्षा परिणाम शानदार रहा है। स्कूल की दसवीं की छात्रा प्रियंका ने 86 प्रतिशत, आर्यन ने 79 प्रतिशत व रजविन्द्र कौर ने 77 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मेरिट में स्थान प्राप्त किया। स्कूल के चेयरमैन अनिल कांबोज ने मेधावियों को बधाई दी है।
हीना ने किया स्कूल टॉप : नेशनल हाई स्कूल मॉडल कॉलोनी का दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम बहुत शानदार रहा। विद्यालय में प्रथम स्थान पर हीना ने 429 अंक प्राप्त कर रही। कपिल के 408 व सोनाली के 405 अंक रहे।
एमवीवीडीएवी स्कूल का तुषार 94.6 प्रतिशत अंक लेकर ब्लॉक टॉपर
भास्कर न्यूज | बिलासपुर
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा के घोषित परिणाम में एमवीवी डीएवीसीसे स्कूल कपालमोचन का तुषार 473 अंक लेकर ब्लॉक में प्रथम रहा। इसी विद्यालय की तरनप्रीत कौर 472 अंक लेकर दूसरे स्थान पर रही। प्रिंसिपल सतीश शर्मा ने बताया कि उनके स्कूल के 25 स्टूडेंट्स ने मेरिट में स्थान पाया। उनके स्कूल की अंजलि ने 443 अंक लेकर स्कूल में तृतीय स्थान पाया। राजकीय आदर्श संस्कृति सीसे स्कूल की प्रिंसिपल सुमन बहमनी ने बताया कि उनके स्कूल का लक्की 447 अंक लेकर प्रथम व आशु 428 अंक लेकर दूसरे स्थान पर रही। सरस्वती सीसे स्कूल के प्रिंसिपल सूबे सिंह पंजेटा ने बताया कि उनके स्कूल का परीक्षा परिणाम 95 प्रतिशत रहा। उनके स्कूल के गुरविंद्र ने 440 अंक लेकर प्रथम, महक ने 435 अंक लेकर द्वितीय व मिंकल ने 430 अंक लेकर स्कूल में तृतीय स्थान पाया। उन्होंने बताया कि 20 स्टूडेंट्स ने मेरिट सूची में स्थान पाया।
बिलासपुर | उतीर्ण हुए छात्रों का मुंह मीठा करवाती प्रिंसिपल संगीत कौर।
न्यू हैप्पी में प्रियादीप ने किया टॉप
न्यू हैप्पी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्र प्रियादीप ने सर्वाधिक 93.4 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रबंधक समिति चेयरमैन जीएस शर्मा ने बताया कि धीरज ने 88.6 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा तथा मुस्कान ने 88.4 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने मेधावी छात्र-छात्रों को बधाई दी है।