यमुनानगर | करीब एक साल पहले प्रेम विवाह करने वाला प्रेमी जोड़ा सोमवार को एसपी से सुरक्षा की गुहार लगाने पहुंचा। उनका आरोप है कि उनके प्रेम विवाह से कुछ लोग खुश नहीं है। वे उन्हें लगातार धमकियां दे रहे हैं। उन्हें डर है कि कभी भी उनकी जान वे ले सकते हैं। इसको लेकर उन्होंने एक शिकायत शहर यमुनानगर थाने में भी दी है।
जसवंत कॉलोनी निवासी भावना ने बताया कि उनसे अमित से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से ही उसके परिवार के लोग उनकी जान के दुश्मन बने हुए हैं। उन्हें धमकाया जा रहा है। उन्होंने तब हाईकोर्ट से सुरक्षा ली थी। भावना ने बताया कि वह अब गर्भवती है। उसे धमकी दी जा रही है कि उसके गर्भ में पल रहे बच्चे को भी खत्म कर देंगे। भावना के पति अमित ने बताया कि उसके ससुराल पक्ष के लोग लगातार उसे धमकियां दे रहे हैं। वे डर के साए में जी रहे हैं।