- Hindi News
- National
- 10वीं में जिले में तीनों टॉपर स्टार वे स्कूल के, प्रिंसिपल का बेटा वंश टॉपर
10वीं में जिले में तीनों टॉपर स्टार वे स्कूल के, प्रिंसिपल का बेटा वंश टॉपर
यमुनानगर | हरियाणा शिक्षा बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में जिले के तीनों टॉपर खुर्दी गांव के स्टार वे स्कूल से हैं। स्कूल प्रिंसिपल दीपमाला कांबोज ने बताया कि चार मुख्य बातों पर फोकस करते हैं। शिक्षकों को प्रेशर मुक्त रखा जाता है। अभिभावकों से लगातार कॉर्डिनेशन रहता है। यदि कोई अभिभावक पीटीएम में नहीं अा पाता है। तो उनसे फोन के माध्यम से संपर्क किया जाता है। अनुशासन के मामले में किसी से कोई समझौता नहीं होता। छात्रों का दाखिला भी टेस्ट के माध्यम से होता है। छात्रों के प्रेक्टिकल पर अधिक जोर देते हैं।