पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वक्फ बोर्ड की विवादित जमीन पर लगाया मस्जिद का बोर्ड

वक्फ बोर्ड की विवादित जमीन पर लगाया मस्जिद का बोर्ड

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गढ़ी रोड पर वक्फ बोर्ड की विवादित जमीन पर अब किसी ने मस्जिद का बोर्ड लगा दिया है। इसको लेकर फिर विवाद हो गया है। हिंदू संगठन के सचिन भटौली ने बताया कि उन्हें डर है कि यहां खाली जमीन पर मुस्जिद बनाई जा रही है। इसलिए यहां पर बोर्ड लगाया गया है। इसको लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर मामले की जांच करानी चाहिए। इस तरह की घटनाओं से माहौल खराब होता है। उधर, बोर्ड किसने लगाया, इस बारे में कोई बोलने को तैयार नहीं है।

इस जमीन पर कई दिनों से विवाद चल रहा है। गांव का मुस्लिम पक्ष इस पर अपना हक जताते हुए निर्माण कार्य शुरू करा चुका है, हालांकि प्रशासन ने उसे रुकवा दिया था। बाद में दोनों पक्षों को थाने में बुलाया गया था, लेकिन निर्माण कराने वाला पक्ष ही पहुंचा था। उन्होंने पुलिस को आश्वासन दिया था कि वे न तो वहां पर अब निर्माण कार्य करेंगे और न ही उस जमीन पर कोई विवाद चाहते हैं। बता दें वक्फ बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार यह जमीन राजेश को लीज पर दी हुई है।

निर्माण गिराने के आदेश दे चुके हैं डीसी

पिछले दिनों विवाद के बाद डीसी के सामने वक्फ बोर्ड के अधिकारियों ने पूरी स्थिति रखी थी। और जमीन पर किए निर्माण को हटवाने की मांग रखी। इस पर डीसी ने जगाधरी तहसीलदार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात कर वहां से निर्माण हटाने के आदेश दिए थे। लेकिन अभी प्रशासन ने वहां से निर्माण नहीं तुड़वाया है।

वक्फ बोर्ड की विवादित जमीन पर मस्जिद का बोर्ड लगाने की अभी शिकायत नहीं आई है। अगर किसी ने गलत तरीके से बोर्ड लगाया है उस पर कार्रवाई की जाएगी। गांव में फिलहाल शांति है। कानून तोड़ने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। ओमप्रकाश, शहर यमुनानगर थाना प्रभारी

खबरें और भी हैं...