पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कार की टक्कर में घायल ने तोड़ा दम

कार की टक्कर में घायल ने तोड़ा दम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांव इशोपुर स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन के नजदीक कार की टक्कर में घायल बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत हो गई। बिलासपुर निवासी प्रमोद कुमार ने सदर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा 28 वर्षीय राजेश कुमार बाइक पर इशोपुर के पास से जा रहा था। तेज गति से आ रही कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। वहीं कार चालक पर केस दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...