पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • टॉपर्स का सफलता मंत्र: घरेलू काम भी किए, बिना कोचिंग रेगुलर पढ़ाई की

टॉपर्स का सफलता मंत्र: घरेलू काम भी किए, बिना कोचिंग रेगुलर पढ़ाई की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणा भिवानी शिक्षा बोर्ड की 12वीं की परीक्षा का परिणाम जारी हो गया। इसके साथ ही टॉपर्स रहे छात्रों के चेहरों पर खुशी साफ देखी जा रही है। सभी टॉपर्स ने बिना किसी कोचिंग के यह मुकाम हासिल किया है। रोजाना पांच से छह घंटे की पढ़ाई करने वाले यह छात्र नियमित अभ्यास को सफलता का सूत्र मानते हैं। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक न्यू हैप्पी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की दीक्षा 96 प्रतिशत अंकों के साथ डिस्ट्रिक टॉपर बनी है। जिले का परीक्षा परिणाम 54.64 प्रतिशत रहा।

कॉमर्स टॉपर दीक्षा: 480/500 (96%)

न्यू हैप्पी सीनियर सेकेंडरी स्कूल

न्यू हैप्पी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा दीक्षा ने 12वीं में 96 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। हाईस्कूल में भी दीक्षा ने 96.4 प्रतिशत पाए थे। दीक्षा ने बताया कि वह बैंक मैनेजर बनना चाहती है। रोजाना पांच से छह घंटे तक नियमित पढ़ाई करती थी। पिता अनिल कुमार प्लाइवुड फैक्ट्री में नौकरी करते हैं। मां गृहिणी है। एक बहन की शादी हो चुकी है। जबकि भाई की दो साल पहले चिकन पॉक्स की वजह से मौत हो गई थी।

साइंस टॉपर साहिल-466 अंक (93.2%)

शिवालिक स्कूल कलावड़

शिवालिक स्कूल कलावड़ के साहिल ने साइंस संकाय (नॉन मेडिकल) में 93.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। साहिल के पिता दिनेश पंसारी की दुकान करते हैं। माता गृहणी है। साहिल सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहता है। वह रोजाना चार से पांच घंटे तक नियमित पढ़ाई करता है। कोचिंग कभी नहीं ली। तीन भाइयों में साहिल दूसरे नंबर का है। दसवीं में 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे।

आर्ट्स टॉपर सपना: 468 अंक (93.6%)

गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, छछरौली की छात्रा सपना ने आर्ट में 93.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। सपना का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। लेकिन उसकी पढ़ाई के प्रति लगन देखकर स्कूल की शिक्षिकाओं ने उसे एक्सट्रा क्लासेज दीं। लगन व मेहनत के बल पर सपना ने यह मुकाम हासिल किया है। सपना का सपना सिविल सर्विस में जाने का है। सपना का कहना है कि स्कूल से आने के बाद वह घर का कार्य भी करती है। मां के साथ घर का भी कार्य करना पड़ता है। ऐसे में जब भी समय मिलता है, वह पढ़ती है।

गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, छछरौली

खबरें और भी हैं...