अग्रवाल महिला सभा की ओर से डीएवी गर्ल्स कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया। मुख्य अतिथि के रूप मेंं हरियाणा साहित्य अकादमी की निदेशिका कुमुद रामानंद बंसल पहुंचीं। वहीं विशिष्ट अतिथियों में भानु गर्ग, मीना गर्ग, रीना गर्ग व अपेक्षा गर्ग पहुंची। इस दौरान सभा की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। कार्यक्रम संयोजक मनीषा अग्रवाल ने बताया कि अग्रवाल महिला सभा ऐसी महिलाओं का समूह है जो समाज को संगठित करने का काम कर रहा है। इसमें कोई प्रधान नहीं है। कार्यक्रम में वरिष्ठ महिला चिकित्सक डॉ. टीना मंगला ने महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। निदेशिका कुमुद ने कहा कि जरूरी नहीं कि अग्रवाल परिवार में जन्मा व्यक्ति ही अग्रवाल है। बल्कि महाराजा अग्रसेन की विचारधारा सहयोग, समानता के सिद्धान्त पर चलने वाला असल अग्रवाल कहलाता है। सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए डॉ. विभा गुप्ता ने अपनी शुभकामनाएं दी।
यमुनानगर | डीएवी कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं।
कार्यकारिणी में इन्हें मिली जगह:
सभा संयोजक मनीषा अग्रवाल ने बताया कि वरिष्ठ शिक्षाविद व डीएवी कॉलेज की प्राचार्या डॉ. विभा गुप्ता और सुनीता गर्ग को सभा का मुख्य संरक्षक व रजनी गुप्ता को संरक्षक बनाया गया है। संगीता सिंघल और मीरा अग्रवाल को सलाहकार बनाया गया है। इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी में कविता सिंघल, निधि गर्ग, ऋतु गर्ग, विनय अग्रवाल, वंदना अग्रवाल, विदुषी, भावना अग्रवाल, संगीता गर्ग, रिंकी गर्ग, मनु सिंगला, शिवानी अग्रवाल, डा. शिवानी, नीतू सिंगला, पूनम गर्ग, सुबीना अग्रवाल, शिल्पा गुप्ता, रमा बंसल, कामिनी बंसल, रेखा गोयल, सुषमा गुप्ता, मंजू सिंगला, अंजली सिंगला, आशिमा गर्ग, मानसी, साक्षी, लक्की गुप्ता, रेणु गुप्ता, सीमा सिंगला, रीना, संगीता गोयल, मीनू गोयल, मोना गोयल, अनुभा गर्ग, आरती गोयल, बबीता जिंदल, भानू गर्ग, समिता गुप्ता, अल्का गर्ग, कविता अग्रवाल, शालू अग्रवाल, व मंजू गुप्ता को शामिल किया गया।