पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फर्कपुर के योग आश्रम में रविवार को होगा सालाना संत समागम

फर्कपुर के योग आश्रम में रविवार को होगा सालाना संत समागम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यमुनानगर | फर्कपुर स्थित सतगुरू समनदास ध्यान योग आश्रम में रविवार को सालाना संत समागम का आयोजन किया जाएगा। अखिल भारतीय संत शिरोमणि सतगुरू रविदास मिशन मुज्जफरनगर के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी समनदास समागम में विशेष तौर पर मौजूद होंगे। समागम के आयोजक ब्रह्मचारी कंवरपाल ने बताया कि रात नौ बजे पहले ज्योति प्रचंड का कार्यक्रम होगा। 21 मई को सुबह चार बजे स्वामी समनदास श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देंगे । कंवरपाल ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए समागम में अटूट लंगर की भी सुविधा रहेगी।

खबरें और भी हैं...