पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • व्यापारियों पर लगाए जा रहे ट्रेड लाइसेंस को पूरी तरह से खत्म करें सरकार : मित्तल

व्यापारियों पर लगाए जा रहे ट्रेड लाइसेंस को पूरी तरह से खत्म करें सरकार : मित्तल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उद्योग व्यापार मंडल नगरनिगम द्वारा बनाए जा रहे ट्रेड लाइसेंस को खत्म करने की मांग को लेकर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा को ज्ञापन दिया। उद्योग व्यापार मंडल कार्यकारी अध्यक्ष संजय मित्तल के नेतृत्व में व्यापारी विधायक से मिले।

संजय मित्तल ने कहा कि व्यापारी वर्ग हमेशा सरकार का सहयोग करता है। व्यापारी हमेशा सरकार के सहयोग से कार्य करते हैं। जब भी कोई उपद्रव होता है तो सबसे पहले व्यापारी को डराया व धमकाया जाता है। व्यापारी का शोषण होता है। व्यापारी आर्थिक मंदी के दबाव मे आ चुका है। व्यापार करना बहुत कठिन हो गया है। जब केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी का कानून पास हो चुका है तो अन्य लगने वाले टैक्स या लाइसेंस, टोलटैक्स समाप्त होने चाहिए। केंद्र सरकार व राज्य सरकार का चुनावी वायदा था कि सरकार बनने के उपरांत कोई नया टैक्स, टोलटैक्स या लाइसेंस नहीं लगाया जाएगा। सरकार ने जीएसटी लगाते समय भी वायदा किया था कि पूरे राष्ट्र में एक कानून, एक फार्म, एक टैक्स होगा। व्यापारियों पर और कोई अन्य टैक्स या लाइसेंस नहीं लगाया जाएगा। लेकिन अब प्रदेश सरकार अपने वायदे से मुकर रही है। ज्ञापन के माध्यम से सरकार से मांग की गई कि सभी नगर निगम द्वारा बनाए जा रहे ट्रेड लाइसेंस पर तुरंत रोक लगाई जाए। व्यापारियों को करों व ब्याज मे छूट दी जाए। जिससे व्यापारी सुगमता से व्यापार कर सकें। इस मौके पर ट्रांसपोर्ट मंडल अध्यक्ष तारा चंद सैनी, संदीप मखीजा, मनीष लाम्बा, दीपक बडोला, दीपक कपूर, गुलशन सचदेवा, पंडित विक्की, अश्वनी शर्मा, शम्मी मौजूद रहे।

यमुनानगर | लाईसेन्स खत्म करने को लेकर विधायक को ज्ञापन देते व्यापारी।

खबरें और भी हैं...