ग्रामीण स्वच्छता अभियान के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय साबापुर में बाल भवन एवं स्कूल प्रबंधन के संयुक्त तत्वाधान में स्वच्छता जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। स्वच्छता जागरुकता शिविर में डीईओ आनन्द चौधरी ने बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की तथा डीईईओ अरूण कुमार ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। स्वच्छता जागरुकता शिविर में चित्रकारी प्रतियोगिता, लिफाफे बनाने इत्यादि प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया और प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाले बच्चों को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर डीईओ आनन्द चौधरी ने कहा कि स्वच्छता हम सभी के जीवन का अहम हिस्सा है और स्वच्छता के बिना हमारा जीवन भी अधूरा है। स्वच्छता सबसे पहले हमें अपने आप से शुरू करनी चाहिए, तभी हम दूसरे लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर पाएंगे।। उन्होंने कहा कि हम सभी में स्वच्छता की भावना होनी चाहिए तभी स्वच्छता से जुड़े अभियानों को सफल बनाया जा सकता है। कार्यक्रम में सतपाल कौर, मीना काम्बोज, अमित मित्तल, डॉ. मीनाक्षी अय्यर, रक्षा गर्ग व अवतार सैनी भी मौजूद रहे।
यमुनानगर | िशविर मंे बच्चों को संबोिधत करते डीईओ।