पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कानूनी जागरुकता शिविर में कैदियों को दी जानकारी

कानूनी जागरुकता शिविर में कैदियों को दी जानकारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से कानूनी जागरुकता अभियान जिला जेल में चलाया जा रहा है। इस कानूनी सेवा जागरुकता अभियान में महिला कैदियों और उनके साथ रह रहे उनके बच्चों को कानूनी अधिकारों की जानकारी दी जा रही है।

जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अरविंद कुमार ने बताया कि हरियाणा राज्य कानूनी सेवाएं प्राधिकरण पंचकूला के द्वारा विभिन्न न्यायालयों मे महिला को उनके मामलों व अपीलों की वर्तमान स्थिति, महिला कैदियों के अधिकारों, उनके साथ बच्चों के अधिकारों, उनकी पूर्ण स्वास्थ्य जांच, उनके बच्चों की पहचान, दस्तावेजों की तैयारी की गतिविधि, महिला कैदियों के पुनर्वास, शिक्षा और जेल में स्वच्छता की स्थिति का आंकलन करना है। सीजेएम अरविंद कुमार ने बताया कि शनिवार को इस अभियान के तहत जेल में महिला कैदियों के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सिविल अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरविंद चहल, आंखों की चिकित्सक डॉ. साहिल अरोड़ा, दंत चिकित्सक डॉ. मीनाक्षी ने महिला कैदियों के स्वास्थ्य की जांच की। डॉ. इंदु कपूर और उनकी टीम ने सामूहिक, सामाजिक जिम्मेदारी के तहत कैदियों की आंखों की जांच की अौर उन्हें दवाइयां व चश्में निशुल्क प्रदान किए गए।

खबरें और भी हैं...