यमुनानगर | विश्व समता स्कूल में खसरा और रुबेला टीकाकरण अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत नौ माह से 15 वर्ष तक के छात्र-छात्राओं को शामिल किया गया, इसमें 486 बच्चों इस टीकाकरण के तहत टीके लगाए गए। डॉ. वनिला चौहान व डॉ. गीतू मल्होत्रा ने खसरा और रुबेला के बारे में सभी को जानकारी दी। डायरेक्टर जय कर्ण सिंह राणा तथा प्रधानाचार्य पूनम तंवर ने कहा कि टीकाकरण अभियान से इस खतरनाक संक्रामक रोग से बचा जा सकता है। इस अवसर पर रविन्द्र मोहन, प्रोमिला, मंजू, सुषमा व प्रियंका उपस्थित रहीं।