यमुनानगर | साईं सौभाग्य संस्था द्वारा शुरू की गई साईं रहमत राशन सेवा के छठे शिविर में 52 परिवारों को राशन दिया गया। संस्था के महासचिव निपुण गर्ग ने बताया कि रहमत कार्ड के माध्यम से 52 गरीब परिवारों को राशन बांटा जा रहा है। इस सेवा को छह महीने हो गए हैं और यह छठा राशन वितरण समारोह था। निपुण गर्ग ने बताया कि यहां पर राशन को शिक्षा के साथ जोड़ा गया है। जो गरीब परिवार के बच्चे यहां पर शिक्षा ग्रहण करने आते हैं उन्हें निशुल्क प्रोजेक्ट में शिक्षा के साथ-साथ हर माह परिवार का राशन भी दिया जा रहा है। साईं सौभाग्य की प्रिंसिपल मीनू तालूजा ने बताया कि राशन में आटा, चीनी, दाल, तेल, नमक मसाले, रिफाइंड, चाय पत्ती समेत अन्य सामान दिया जाता है। मंदिर कमेटी के मीडिया प्रभारी गुलशन भारद्वाज ने बताया कि अगले दो महीने तक इन राशन कार्ड को बढ़ाकर 52 से 75 पर ले जाया जाएगा। मौके पर मैडम ममता, डोली, उष्मी, अंकित व पिंकी मौजूद रहीं।